नैनाटिक्कर में आगजनी की भेंट चढ़ी मोबाइल शॉप,घटना में लाखों का नुकसान

नैनाटिक्कर में मोबाइल की दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी लाखों रुपए का नुकसाना हो गया

Apr 29, 2025 - 16:19
 0  26
नैनाटिक्कर में आगजनी की भेंट चढ़ी मोबाइल शॉप,घटना में लाखों का नुकसान
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नैनाटिक्कर    29-04-2025

नैनाटिक्कर में मोबाइल की दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी लाखों रुपए का नुकसाना हो गया। यह दुकार वेद मित्र पाराशर की है, जो कि पाराशर कम्युनिकेशन के नाम से नैना टिक्कर बाजार में स्थिति है। 

दुकान मालिक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसके बाद साथ लगते स्थानीय दुकानदारों द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि उनकी दुकान में आग लगी है, जिसके बाद वह नैनाटिक्कर आए।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस प्रशासन तथा दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया, परंतु दमकल विभाग की तरफ से कोई भी सहायता नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया की लगभग 2 घंटे बाद भारी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। 

यदि अग्निशमन विभाग द्वारा सहायता पहुंचती तो भारी नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने बताया कि दमकल विभाग की सहायता या तो 56 किलोमीटर स्थित नाहन या 32 किलोमीटर दूर स्थित सोलन से मिलनी थी, परंतु न तो नाहन से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच पाई और न ही सोलन से, जिस कारण इस मोबाइल की दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। 

इस बाबत जब थाना पच्छाद में कार्यरत थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है तथा लगभग 12 से 15 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग में यूको बैंक तथा एसबीआई की शाखाएं भी हैं, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow