आयुष विभाग के सौजन्य से ब्लॉक सूरजपुर में 2 अक्टूबर से शुरू होगा योग सर्वोदय कार्यक्रम

आयुष विभाग हिमाचल प्रदेशकी नयी पहल जिला सिरमौर के आयुष विभाग की उप मण्डलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डा० जसप्रीत कौर ने मीडिया को बताया कि"स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य विकार प्रशमनं च  तथा योगाश्चितवृति निरोधःको चरितार्थ

Sep 30, 2024 - 17:53
 0  45
आयुष विभाग के सौजन्य से ब्लॉक सूरजपुर में 2 अक्टूबर से शुरू होगा योग सर्वोदय कार्यक्रम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   30-09-2024

आयुष विभाग हिमाचल प्रदेशकी नयी पहल जिला सिरमौर के आयुष विभाग की उप मण्डलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डा० जसप्रीत कौर ने मीडिया को बताया कि"स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य विकार प्रशमनं च  तथा योगाश्चितवृति निरोधःको चरितार्थ  करते हुए आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा गांधीजयंती के उपलक्ष्य पर 02अक्टूबर 2024 से योग सर्वोदय कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शुरू किया जा रहा है। 

जिसके लिए विभाग द्वारा जिला एवं उप मण्डल स्तर पर  मुख्यतः शहरी क्षेत्रों में आम जनमानस के स्वस्थ जीवन के लिए तथा रोज़ाना दिनचर्या में योग को शामिल करने प्रति जागरुकता के लिए विभाग द्वारा प्रतिदिन योग करवाया जाना है।

उपमंडल अधिकारी ने योग की  मेहतत्वा पर बल देते हुए कहा की योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन शक्ति को  भीबढ़ाता है।  उन्होंने कहा की 
जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। 

इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा तथा योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है। 

डॉ कौर ने जानकारी देते हुए बताया की आयुष उप मंडल सूरजपुर द्वारा पांवटा साहिब शहर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसमें विभाग में तैनात प्रशिक्षित योग गाइड्स द्वारा पांवटा साहिब के गुरुद्वारा के बाहर मुख्य ग्राउंड में  सुबह 07:00 बजे से 08:00 बजे तक प्रतिदिन योग करवाया जायेगा। डा० जसप्रीत ने आम जनमानस से अपील की है। 

आयुष विभाग की इस पहल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों  द्वारा करवाए जाने वाले योग आरोग्य कार्यक्रम में भाग लें। इस कार्यक्रम में  आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक  मोकक्षिका, कपिल, अमित, रितु, अनिल, संतोष, किरण और जोगिन्दर द्वारा योगाभ्यास करवाया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow