पीएम मोदी काम करते हैं संकल्प से सिद्धि पर, कांग्रेस काम करती है संकल्प से धोखे पर : टंडन 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गेटी थिएटर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे, उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, जिला अध्यक्ष केशव चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे

Jun 21, 2025 - 19:52
 0  20
पीएम मोदी काम करते हैं संकल्प से सिद्धि पर, कांग्रेस काम करती है संकल्प से धोखे पर : टंडन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-06-2025
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गेटी थिएटर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे, उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, जिला अध्यक्ष केशव चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि रिज मैदान पर भाजपा प्रदेश की ओर से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां का पूर्ण विवरण है और इस प्रदर्शनी का भाजपा के समस्त नेताओं द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। 
प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा संकल्प से सिद्धि एक वाक्य ही नहीं बल्कि सच में संकल्प है जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा की चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया था की हिमाचल प्रदेश की प्रत्येक महिला को प्रतिमा 1500 रु देंगे पर वह अभी तक सिद्ध नहीं किया, कांग्रेस पार्टी संकल्प से धोखे में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि 70 साल से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक को प्रति वर्ष 5 लाख का हेल्थ कवर दिया जाएगा और आज व संकल्प पूरा हो गया है जब प्रत्येक 70 साल से अधिक आयु को आयुष्मान भारत के साथ जोड़ा गया है। 
मोदी ने अंत्योदय का संकल्प लिया था और वह भी करके दिखाया, आज देश से बाहर गए हुए नागरिक भारत वापस आना चाहते हैं क्योंकि उनको भी भारत में अब वह सभी सुविधाएं मिलती है जिसके लिए वह बाहर जाते थे। टंडन ने कांग्रेस का सरकार के कार्यकाल की तुलना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल से करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां की कांग्रेस के समय भारत 11 वे स्थान पर था। इन 11 वर्षों में भारत में 18000 गांव तक बिजली पहुंचाई गई है, पहले देश में 1 जीबी का डाटा 900 रु का मिलता था आज यही डाटा 3 रूपये का मिलता है। 
पूर्व में भारत दूसरे देशों से वैक्सीन मांगा करता था और भारत को एक्सपायर वैक्सीन मिलती थी पर आज कोविड के समय हमने देखा कि भारत वैक्सीन बनता भी है और दूसरे देशों को भेजता भी है। पहले देश में 8 करोड़ बैंक खाता हुआ करते थे आज 52 करोड़ बैंक खाते हैं, पहले देश की जेंडर रेशों 870 से 950 हुआ करती थी आज 1020 है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारत को सपेरों का देश बोला जाता था, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत के खिताब लंबे नाखून और मूंछों के लिए जाने जाते थे आज अटल टनल, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा, चेनाब रेलवे ब्रिज और योग दिवस के लिए जाना जाता है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow