पीजीआई चंडीगढ़ में पत्नी का इलाज करवाने आए हिमाचल के एक व्यक्ति के साथ ठगी

पीजीआई चंडीगढ़ में पत्नी का इलाज करवाने आए हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति के साथ ठगी हो गई। व्यक्ति का डेविड कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए

Feb 18, 2026 - 13:57
 0  25
पीजीआई चंडीगढ़ में पत्नी का इलाज करवाने आए हिमाचल के एक व्यक्ति के साथ ठगी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़    18-02-2026

पीजीआई चंडीगढ़ में पत्नी का इलाज करवाने आए हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति के साथ ठगी हो गई। व्यक्ति का डेविड कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बिलासपुर निवासी जोगिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड हेड ऑफिस शिमला से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी राजू देवी स्तन कैंसर से पीड़ित है और इलाज पीजीआई की न्यू ओपीडी में चल रहा है। 16 फरवरी को वह पत्नी के इलाज के लिए पीजीआई में आए थे। 

दोपहर करीब सवा तीन बजे न्यू ओपीडी में लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन से पैसे निकालने गए। उन्होंने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। जैसे ही उन्होंने रुपये हाथ में लिए, मास्क पहने एक व्यक्ति उनके पास आकर खड़ा हो गया। उसने कहा कि अंकल, आपका डेविड कार्ड मशीन में फंस गया है, आप पिन दोबारा मशीन में डालें।

जोगिंदर सिंह उसकी बातों में आ गया और दोबारा पिन डालकर एंटर कर दिया। जब वह रुपये जेब में रखने लगा तो उस व्यक्ति ने एक डेविड कार्ड उन्हें थमाते हुए कहा कि यह उनका कार्ड है। जोगिंदर सिंह कार्ड लेकर बाहर आ गए और उसे अपने पर्स में रख लिया। आरोपी भी मास्क उतारकर एटीएम से बाहर चला गया।

इसके बाद चार और 10-10 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन के संदेश आए। जब उन्होंने अपना डेविड कार्ड चेक किया तो पता चला कि वह उनका कार्ड नहीं है। कार्ड पर मुनीश खन्ना नाम लिखा था। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपना डेविड कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow