पुलिस विभाग में भी होगा व्यवस्था परिवर्तन! आला अफसरों के पद पर चलेगी CM सुक्खू की कैंची
हिमाचल प्रदेश में आईएएस और आईएफ़एस अधिकारियों के पद घटाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस आला अधिकारियों के पद घटाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में कई ऐसे पद हैं जिनकी ज़रूरत कम है। इनका काम एक ही होने पर भी अलग-अलग पद बनाए गए हैं।
यंगवार्ता न्यूज 2 जून, 2026 :
हिमाचल प्रदेश में आईएएस और आईएफ़एस अधिकारियों के पद घटाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस आला अधिकारियों के पद घटाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में कई ऐसे पद हैं जिनकी ज़रूरत कम है। इनका काम एक ही होने पर भी अलग-अलग पद बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उच्च अधिकारियों के पद कम किए जाएं और निचले स्तर पर कर्मियों की भर्ती बढ़ाई जाए। उन्होंने कार्यकारी मुख्य सचिव केके पंत और कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी से बात की है। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी फैसले बैठकर ही लिए जाएंगे।
बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अपनी नौकरशाही को सुव्यवस्थित करने का दावा करते हुए बड़ा कदम उठाया था। इसमें आईएएस अधिकारियों की संख्या 153 से घटाकर 147 और आईएफ़एस अधिकारियों की संख्या 114 से घटाकर 83 किया गया। अनुमान है कि इन पदों को कम करने से हर अधिकारी पर सालाना करीब 45 से 50 लाख रुपए खर्च बचेंगे, जिन्हें विकास योजनाओं और कल्याणकारी स्कीमों में इस्तेमाल किया जाएगा।
What's Your Reaction?



