पृथ्वी बचाओ-भविष्य संवारो पर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में हुए कई कार्यक्रम

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा जागरूकता शिविर से हुई, जिसमें उन्हें रेत, बीज, पौधों एवं फूलों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई। 

Apr 23, 2026 - 12:44
 0  5
पृथ्वी बचाओ-भविष्य संवारो पर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में हुए कई कार्यक्रम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-04-2023

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा जागरूकता शिविर से हुई, जिसमें उन्हें रेत, बीज, पौधों एवं फूलों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई। 
बच्चों ने सेव अर्थ थीम पर आकर्षक फेस मास्क बनाकर सभी का मनमोह लिया। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने मदर अर्थ के लिए धन्यवाद कार्ड तैयार किए। थंब प्रिंटिंग के माध्यम से बनाए गए इन रंग-बिरंगे कार्ड्स ने प्रकृति के प्रति उनके प्रेम और आभार को दर्शाया। कक्षा तृतीय से पांचवीं तथा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में मिनी किचन गार्डन गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। 
साथ ही कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने सेव मदर अर्थ विषय पर सुंदर एवं संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए। कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसमें विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण की आवश्यकता को उजागर किया। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्य देविंदर कौर साहनी ने अपने संदेश में कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow