दूसरे दिन भी नाहन में डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं पेंशनर्स, प्रदेश सरकार पर सेवानिवृत कर्मचारियों की अनदेखी के आरोप

हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों का अपनी मांगों को लेकर विरोध लगातार जारी है। नाहन में पेंशनरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। डीसी कार्यालय के बाहर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संघर्ष समिति के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।

Nov 13, 2026 - 17:46
Nov 13, 2026 - 18:39
 0  6
दूसरे दिन भी नाहन में डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं पेंशनर्स, प्रदेश सरकार पर सेवानिवृत कर्मचारियों की अनदेखी के आरोप
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 13 नवंबर :
 
हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों का अपनी मांगों को लेकर विरोध लगातार जारी है। नाहन में पेंशनरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। डीसी कार्यालय के बाहर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संघर्ष समिति के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।


पेंशनरों ने प्रदेश सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं।इनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी और मेडिकल बिलों सहित कई वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघर्ष समिति जिला सिरमौर के महासचिव प्रीतम चौहान ने बताया कि पिछले 4 सालों में मौजूदा सरकार सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत हुए कर्मचारी के करोड़ों रुपए के वित्तीय लाभ लंबित पड़े है  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत कर्मचारियों के करोड़ों रुपए के मेडिकल बिलों की भी अदाएगी नहीं हो रही है जबकि सरकार कह रही है कि इन बिलों का पैसा जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर तक हर जिला स्तर पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरने पर बैठे एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार सेवानिवृत कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है उन्होंने कहा कि दिवाली के समय सभी विभागों के कर्मचारियों को 5% दिए की किस्त जारी की गई मगर यहां भी महकमें के सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया गया उन्होंने यह भी कहा कि HRTC से सेवानिवृत्त हुए  कर्मचारियों के बड़ी संख्या में मेडिकल बिल लंबित पड़े हैं जिसकी वजह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />