कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किया हिमाचल में मिशन रिपीट का दावा, बोले हिमाचल में पहली बार होगा मिशन रिपीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल कांग्रेस आब्जर्बर राव दान सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की मिशन रिपीट का दावा किया है हिमाचल दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे
हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके राव दान सिंह ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार सरकार मिशन रिपीट करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों पर जनता अपनी मुहर लगाएगी पर हिमाचल में नया इतिहास रचा जाएगा।
राव दान सिंह ने केंद्र सरकार पर चुनाव प्रणाली को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक करेगी।
What's Your Reaction?
