एसआइआर के विरोध में नाहन में CPIM का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका का पुतला

हिमाचल प्रदेश में एसआइआर का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में सीपीआईएम ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नारेबाजी की। CPIM ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Oct 4, 2026 - 17:09
 0  8

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 4 अक्टूबर : 

हिमाचल प्रदेश में एसआइआर का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में सीपीआईएम ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नारेबाजी की। CPIM ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नाहन में सीपीआईएम कार्यकर्ता जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की स्वायत्ता को खत्म किया जा रहा है और मनमाने तरीके से लोगों के मताधिकार को छीना जा रहा है।

सीपीआईएम नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग के अंदर सदस्यों का मनोनयन किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई।

सीपीआईएम जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए देश के करोड़ों लोगों के मताधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि चुनाव आयोग की स्वायत्ता और निष्पक्षता को बनाए रखा जाए तथा मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />