खेलेगा युवा तो खिलेगा इंडिया थीम पर शिलाई महाविद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप की अध्यक्षता में एक दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसकी थीम खेलेगा युवा तो खिलेगा इंडिया रही। इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जेआर कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एथलेटिक मीट की शुरुआत मार्च पास्ट से की गई जिसकी अगुवाई स्पोर्ट्स के संयोजक प्रो अनिल कुमार ने की। इसमें अनेक प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई

Feb 24, 2025 - 19:25
 0  54
खेलेगा युवा तो खिलेगा इंडिया थीम पर शिलाई महाविद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  24-02-2025
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप की अध्यक्षता में एक दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसकी थीम खेलेगा युवा तो खिलेगा इंडिया रही। इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जेआर कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एथलेटिक मीट की शुरुआत मार्च पास्ट से की गई जिसकी अगुवाई स्पोर्ट्स के संयोजक प्रो अनिल कुमार ने की। इसमें अनेक प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें महाविद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, रेस के अतिरिक्त हाई जंप , लॉन्ग जंप और शॉर्ट पुट जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें क्रमश: 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान मंजीत व इशिता, द्वितीय स्थान पर अभिषेक व शीतल तथा तृतीय स्थान पर मनीष व रवीना 200 मीटर में प्रथम स्थान पर मंजीत व इशिता द्वितीय स्थान पर अभिषेक व तान्या चौहान तृतीय स्थान पर मनीष व रवीना तथा 800 मीटर में प्रथम स्थान पर नितिन व इशिता द्वितीय स्थान पर विवेक व शानू तृतीय स्थान पर मनीष व अनिशा रहे। 
हाई जंप में प्रथम स्थान पर अभिषेक व शानू द्वितीय स्थान पर मंजीत व शीतल तथा तृतीय स्थान पर नितिन रहा। लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान नितिन व तान्या द्वितीय स्थान पर अभिषेक व इशिता तृतीय स्थान पर मंजीत व शीतल रहे। शॉट पुट में प्रथम स्थान पर कुलदीप व रिया द्वितीय स्थान पर मंजीत व तान्या तृतीय स्थान पर अभिषेक व काजल रहे। बेस्ट एथलेटिक्स मीट में मंजीत व इशिता को चुना गया। प्राचार्य महोदय ने विजेताओं को शुभकामनाओं के साथ साथ मेडल से सम्मानित किया। इस एथलेटिक्स मीट में महाविद्यालय के सभी  शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow