बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में खेलों की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाया दमखम

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल, मोगीनंद में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और खेल भावना से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Nov 13, 2026 - 17:49
 0  5
बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में खेलों की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाया दमखम

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 13 नवंबर : 

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल, मोगीनंद में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और खेल भावना से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


स्पोर्ट्स मीट के दौरान नन्हे विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें नर्सरी कक्षा के 24, एलकेजी के 27 तथा यूकेजी के 24 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सैनी ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चे प्यार से उन्हें 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।

प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम का माहौल बच्चों की खुशियों और उत्साह से भरपूर रहा। स्पोर्ट्स मीट के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />