प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई

Mar 3, 2026 - 16:35
 0  12
प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-03-2026

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 6.9, कल्पा 3.6, धर्मशाला 10.3, ऊना 10.2, नाहन 13.0, केलांग -4.1, पालमपुर 10.0, सोलन 9.0, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.5, मंडी 8.2, बिलासपुर 10.0, चंबा 8.5, डलहाैजी 10.5, कुकुमसेरी -3.8, जुब्बड़हट्टी 12.4, बरठीं 6.9, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.7, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -2.5 व नेरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 9 मार्च को राज्य की मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow