प्रदेश में अच्छे परिणाम नहीं देने वाले शिक्षकों की रुकेंगी इंक्रीमेंट : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अतीत के गौरव को हासिल किया। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1947 में हिमाचल की साक्षरता दर सात प्रतिशत थी

Jun 27, 2025 - 13:11
 0  28
प्रदेश में अच्छे परिणाम नहीं देने वाले शिक्षकों की रुकेंगी इंक्रीमेंट : शिक्षा मंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-06-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अतीत के गौरव को हासिल किया। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1947 में हिमाचल की साक्षरता दर सात प्रतिशत थी, 2011 में साक्षरता दर 83 फीसदी थी, वर्तमान में यह 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। 

उन्होंने कहा कि नेशनल असेसमेंट सर्वे में 2021 में हम 21वें स्थान पर थे, अब इस वर्ष हुए सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंचा है। असर के सर्वे में लर्निंग और रीडिंग में हिमाचल ने केरल को पीछे छोड़ा है। रोहित ने कहा,  'पूर्व सरकार के समय में आर्थिकी स्थिति के साथ शिक्षा की हालत भी बेहद खराब थी। 

मैं शिक्षाविद तो नहीं हूं पर हार्ड टास्क मास्टर हूं, हमारी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं।  अब हम और सुधार करेंगे, शिक्षकों के खाली पद भरे जा रहे हैं, सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या बेहद कम रह गई है।'शिक्षा मंत्री ने कहा कि अच्छे परिणाम नहीं देने वाले शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकी जाएगी, अच्छा परिणाम देने वाले शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। मानसून में स्कूलों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 

भाजपा के समय पांच साल में मात्र 511 लेक्चरर भर्ती हुई, हमारी सरकार में अब तक के कार्यकाल में लेक्चरर के 700 से ज्यादा पद भरे गए। बैच वाइज चार हजार पद भरे गए। आने वाले समय में सात हजार से ज्यादा पद भरने की प्रकिया जारी है। स्कूलों में छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं दुखद हैं। इन मामलों में दो शिक्षकों को अब तक निलंबित किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow