प्रदेश में दो दिन भारी बारिश के साथ अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। कई भागों में दो दिन भारी बारिश के साथ अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

May 26, 2025 - 16:50
 0  51
प्रदेश में दो दिन भारी बारिश के साथ अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-05-2025

हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। कई भागों में दो दिन भारी बारिश के साथ अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान चौपाल में 6.4, धर्मपुर 6.2, धौलाकुआं 6.0, नारकंडा 5.5, सोलन: 5.3, शिमला 3.3, नाहन और कुफरी 3.0, कंडाघाट 2.4, शिलारू 2.2, कोटखाई 2.0 व जुब्बड़हट्टी में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 1 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 26 मई को राज्य के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों, 27 मई को राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 मई  को राज्य के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों तथा निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।  

28 और 29 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 व 31 मई  को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 1 जून को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी।  

27 व 28 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 30 व 31 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow