प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर बढ़ा रुझान 

हिमाचल प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर रुझान बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में एचडीपी (हाई डेंसिटी प्लांटेशन) पर आधारित नए बगीचे लगाए जा रहे हैं। सेब की पुरानी किस्मों के स्थान पर बागवान नई किस्मों को तरजीह दे रहे

Feb 12, 2025 - 14:08
 0  50
प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर बढ़ा रुझान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-02-2025

हिमाचल प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर रुझान बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में एचडीपी (हाई डेंसिटी प्लांटेशन) पर आधारित नए बगीचे लगाए जा रहे हैं। सेब की पुरानी किस्मों के स्थान पर बागवान नई किस्मों को तरजीह दे रहे हैं। कम चिलिंग ऑवर की जरूरत, कम जगह में अधिक उत्पादन और तीसरे साल ही फसल जैसी खूबियों के चलते गाला, डिलीशियस और फ्यूजी किस्में सबसे अधिक डिमांड में हैं। 

इस सीजन में अब तक उद्यान विभाग, वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन और पंजीकृत नर्सरियां बागवानों को करीब 12 लाख पौधे उपलब्ध करवा चुकी हैं। उद्यान विभाग के पास तो अभी भी बहुतायत में पौधे उपलब्ध हैं। प्रदेश में मार्च माह तक नई पौध लगाने का काम चलेगा।

जलवायु परिवर्तन के कारण साल दर साल बर्फबारी में कमी के चलते हिमाचल से सेब उत्पादन प्रभावित हो रही है। सेब की परंपरागत किस्म रॉयल को 1200 घंटों से अधिक चिलिंग ऑवर की जरूरत रहती है। बागवान अब अपने बगीचों में कम चिलिंग ऑवर की जरूरत वाली किस्में लगा रहे हैं। मसलन गाला, डिलीशियस और फ्यूजी किस्मों के लिए 500 घंटों की चिलिंग भी पर्याप्त रहती है। कम बर्फबारी के बावजूद पौधों को इतनी चिलिंग मिल जाती है। 

इसके अलावा इन नई किस्मों के कम जगह में अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं। हिमाचल में कृषि भूमि लगातार कम होती जा रही है, जिसके चलते नई किस्में बेहतर विकल्प साबित हो रही हैं। पौधा छोटा होने के चलते इन किस्मों की देखभाल और रखरखाव भी पुरानी किस्मों के मुकाबले आसान है। 

पुरानी किस्में जहां 8 से 10 साल बाद फल देती हैं, नई किस्में तीसरे साल से ही फल देना शुरू कर देती है। यह खासियत भी बागवानों को आकर्षित कर रही है। नई किस्मों के फल की गुणवत्ता बेहतरीन है जिसके चलते इन्हें मार्केट में बढि़या कीमत मिल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow