सरकार होते हुए भी हिमाचल में कांग्रेस का संगठन कोमा में : चंद्र कुमार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री चंद्र कुमार ने अपने दिल की बात बोली है जिससे भाजपा भी सहमत

Feb 12, 2025 - 16:10
 0  57
सरकार होते हुए भी हिमाचल में कांग्रेस का संगठन कोमा में : चंद्र कुमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-02-2025

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री चंद्र कुमार ने अपने दिल की बात बोली है जिससे भाजपा भी सहमत है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पंगु हो गई है। कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ता और लोग नाराज़ हैं। 

कांग्रेस पार्टी में संगठन खत्म हो चुका है। दिल्ली चुनावों में हुई हार के बाद मंत्री चंद्र कुमार ने वास्तविकता को बयान किया है। भाजपा प्रवक्ता प्यार सिंह कंवर ने शिमला में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठी गारंटी देकर सत्ता में कांग्रेस आई है जिन्हें अब पूरा नहीं किया जा रहा। 

मंत्री चंद्र कुमार ने अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनकर जो कहा है उसमें सच्चाई है। सरकार होते हुए भी हिमाचल में कांग्रेस का संगठन कोमा में है जिससे जनता में भी निराशा है और कांग्रेस नेताओं में भगदड़ की स्थिति है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow