प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा बेचेगी प्रदेश सरकार, प्रदेश भर से 3,218 प्रमाणित किसान चयनित

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा बेचकर प्रदेश सरकार मुनाफा कमाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में सरकार किसानों से पांच हजार क्विंटल मक्की खरीदेगी

Oct 10, 2024 - 21:44
Oct 10, 2024 - 21:59
 0  37
प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा बेचेगी प्रदेश सरकार, प्रदेश भर से 3,218 प्रमाणित किसान चयनित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-10-2024

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा बेचकर प्रदेश सरकार मुनाफा कमाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में सरकार किसानों से पांच हजार क्विंटल मक्की खरीदेगी। इसके लिए प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसान चयनित किए गए हैं।

बाजार में आम तौर पर मक्की के 18 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिलते हैं, लेकिन सरकार किसानों से 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मक्की खरीदेगी। देश में मक्की पर दिया जाने वाला यह सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य है। प्रति किसान से अधिकतम 20 क्विंटल तक मक्की खरीदी जाएगी। 

इस विधि में किसान बिना रासायनिक कीटनाशकों और खादों का उपयोग किए जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र सहित अन्य जैविक घटकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए किसान जहरमुक्त ऊपज तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों से मक्की खरीदने के बाद सरकार इससे तैयार आटे की ब्रांडिंग कर लोगों को एक और दो किलो की पैकिंग में शुद्ध आटा बेच कर मुनाफा कमाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow