फिर महंगा हुआ हिम घी , मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम , आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार 

हिमाचल प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 20 जुलाई से लागू हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को एक किलो हिम देसी घी के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे , जबकि पहले इसकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो थी

Jul 21, 2026 - 11:35
 0  38
फिर महंगा हुआ हिम घी , मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम , आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार 


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-07-2026


हिमाचल प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 20 जुलाई से लागू हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को एक किलो हिम देसी घी के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे , जबकि पहले इसकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो थी। मिल्कफेड की ओर से जारी संशोधित मूल्य सूची के अनुसार फिलहाल दूध , दही , मक्खन , पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

केवल हिम देसी घी की कीमत में संशोधन किया गया है। मिल्कफेड के अधिकारियों का कहना है कि दूध संग्रहण , प्रसंस्करण , पैकेजिंग , परिवहन और अन्य उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण घी की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बढ़ती लागत के बीच उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह संशोधन आवश्यक माना गया। नई कीमत लागू होने के बाद अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को हिम देसी घी खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी। हालांकि अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें फिलहाल स्थिर रखी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। 
 
 
 
 
मिल्कफेड की ओर से जारी संशोधित मूल्य सूची के अनुसार फिलहाल दूध, दही, मक्खन, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल हिम देसी घी की कीमत में संशोधन किया गया है। नई कीमत लागू होने के बाद अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को हिम देसी घी खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी। हालांकि अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें फिलहाल स्थिर रखी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow