फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट्स सिरमौर जिला इकाई की बैठक आयोजित
फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट्स सिरमौर की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष डा० प्रदीप शर्मा ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पर्यावरण एवं वन संरक्षण के कार्यों को गति देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजगढ़ तथा रेणुका इकाई के अध्यक्षों के अस्वस्थ होने के कारण संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए श्री रणवीर ठाकुर को राजगढ़ मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्री रामदयाल शर्मा को श्री रेणुका वन मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के जिला मुख्य सलाहकार स्वर्गीय श्री नसीम मोहम्मद के निधन से रिक्त हुए पद पर सर्वसम्मति से श्री राम सिंह भारती को फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट्स सिरमौर का जिला मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। बैठक में स्वर्गीय श्री नसीम मोहम्मद के संगठन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन तथा जन-जागरूकता से संबंधित सामग्री को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन की पत्रिका ‘अरण्यमित्र’ का शीघ्र प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला महासचिव डा० दीन दयाल वर्मा, जिला संयुक्त सचिव श्री ईश्वर चंद शर्मा, वरिष्ठ प्रधान श्री बाबू राम चौहान, जिला संगठन सचिव श्री मोहन लाल, जिला कोषाध्यक्ष श्री किशोरी लाल पराशर, प्रचार सचिव श्री नाजर खान एवं श्री हिमेश चौहान तथा ऑडिटर श्री जसवंत सिंह सहित लगभग 20 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?

