बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही

Apr 7, 2026 - 14:53
 0  8
बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश धर्माणी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नवरत्न कंपनियों और अन्य बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों में करेंगे अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था

प्लेसमेंट एवं मेंटोरशिप के लिए जल्द शुरू किया जाएगा एक ऑनलाइन प्लेटफार्म

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    07-04-2026

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही है और बहुतकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों के 60 पद भरे जा रहे हैं।
 
बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के बगैर शिक्षा अधूरी मानी जाती है। क्योंकि, ये गतिविधियां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करती हैं और उनके व्यक्तित्व को नए आयाम प्रदान करती हैं। बहुतकनीकी कॉलेजों में भी इनके लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
 
राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ‘स्टूडेंट सेंट्रिक अप्रोच’ के साथ काम कर रही है। बहुतकनीकी कॉलेजों को एक्सपोजर प्रदान करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की नवरत्न कंपनियों और कॉरपोरेट सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों में अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जा रही है। सरकार ने इनोवेशन पॉलिसी आरंभ करके इसमें विशेष रूप से 2 करोड़ रुपये का फंड रखा है। 

नए आइडिया के साथ काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए इसमें 10 लाख रुपये तक की मदद का प्रावधान है। प्लेसमेंट एवं मेंटोरशिप के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म भी विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट में स्किल अकादमी खोलने की घोषणा की है, जिसमें वर्तमान जरुरतों और भविष्य की संभावनाओं वाले कोर्स आरंभ किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्टार्ट अप को भी बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
 
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राजेश धर्माणी ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष पहले कार्यभार संभालते ही खिलाड़ियों की डाइट मनी डबल कर दी थी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी ट्रेन और हवाई यात्रा तक की सुविधा का प्रावधान किया है।
 
इससे पहले, मेजबान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के करीब 670 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 
उदघाटन समारोह में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, हिमुडा के बीओडी मैंबर राजेश बन्याल, कांग्रेस के अन्य नेता, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, विभिन्न बहुतकनीकी कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर करवाई गई 1500 मीटर दौड़ में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय अंबोटा के रोहित प्रथम रहे। बहुतकनीकी महाविद्यालय तलवाड़ के आयुष चौहान ने दूसरा और बिलासपुर के अभिषेक राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
-
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow