श्री रेणुका जी में पुलिस को देखकर भागे बाइक सवार, 3.15 ग्राम चिट्टा के साथ चढ़े हत्थे
जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के समीप पहुंची। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP71A-6785) को जांच के लिए रोका गया।
यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी 1 अगस्त, 2026 :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के समीप पहुंची। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP71A-6785) को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस को देखकर बाइक पर सवार दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन तथा अजय तोमर निवासी कोटी धीमान, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
साथ ही, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?