बिना चालक के खाई में लुढ़की बस , हादसे में दस यात्री घायल , दो की हालत गंभीर टांडा रेफर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में जिला चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समोट कस्बे में पेश आया है, जहां वीरवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहां समोट-ददरियाडा रूट पर चलने वाली एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह करीब 9 बजे की है

Jan 22, 2026 - 18:13
 0  34
बिना चालक के खाई में लुढ़की बस , हादसे में दस यात्री घायल , दो की हालत गंभीर टांडा रेफर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चम्बा  22-01-2026

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में जिला चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समोट कस्बे में पेश आया है, जहां वीरवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहां समोट-ददरियाडा रूट पर चलने वाली एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह करीब 9 बजे की है। निजी बस समोट कस्बे के टैक्सी स्टैंड के समीप चौक पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस दूसरी बस की सवारियों का इंतजार कर रही थी। 
इस दौरान बस का चालक अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। तभी अचानक बस न्यूट्रल हो गई और ढलान होने के कारण अपने आप सरकने लगी। बस में उस समय करीब एक दर्जन सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही बस ने रेंगना शुरू किया ताे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। सवारियां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बस सड़क पर करीब 30 से 40 मीटर तक सीधे सरकते हुए वहां मौजूद प्राकृतिक जल स्रोत के समीप खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने खाई में उतरकर बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, हादसे के कारण घबराए और हल्की चोट महसूस कर रहे कुछ यात्रियों को एहतियात के तौर पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी सवारियों के सुरक्षित होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow