भोरंज में “पोषण भी पढ़ाई भी” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भोरंज में तीन दिवसीय “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ  बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार ने किया

Mar 11, 2026 - 19:41
 0  5
भोरंज में “पोषण भी पढ़ाई भी” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमरिपुर    11-03-2026

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भोरंज में तीन दिवसीय “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ  बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार ने किया ।

बाल विकास परियोजना अधिकारी  सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दिन के  प्रशिक्षण का मुख्य विषय “नवचेतना आधारशिला” रहा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र मानसिक एवं शारीरिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। 

साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा इसके माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखाने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर खंड समन्वयक अक्षय महाजन, वृत्त पर्यवेक्षक  रवि कुमार, सुनील नड्डा, आशा रानी, सरोज देवी, कुंन्ता राणा तथा कनिष्ठ कार्यालय सहायक सुनीता धीमान भी उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow