उत्कृष्ट संस्थान बनेगा हमीरपुर का मेडिकल कालेज : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर के मेडिकल कालेज को एक उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित कर रहे

Dec 24, 2024 - 18:45
 0  31
उत्कृष्ट संस्थान बनेगा हमीरपुर का मेडिकल कालेज : सुनील शर्मा बिट्टू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

जोल सप्पड़ में कैंसर संस्थान बनने से कई जिलों के लोग होंगे लाभान्वित

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    24-12-2024

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर के मेडिकल कालेज को एक उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज हमीरपुर एनआईटी, बहुतकनीकी कालेज, डिग्री कालेज, तकनीकी विश्वविद्यालय और अन्य बड़े शिक्षण संस्थानों के कारण शिक्षा का हब बना है तो यह कांग्रेस सरकारों की ही देन है।मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए इसे नगर निगम का दर्जा देने का निर्णय लिया है। 

इससे यह पूरा क्षेत्र एक आधुनिक एवं सुनियोजित शहर के रूप में विकसित होगा तथा लोगों को सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे नगर निगम के संबंध में किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त करें। 

शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले, मुख्यध्यापक ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू के सहपाठी रहे प्रदीप ठाकुर, मनोज परिहार, केवल सिंह, अरुण शर्मा, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow