मंडी से सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त,कई यात्री घायल  

सिरमाैर जिले के बाद अब हिमाचल प्रदेश में एक और बस हादसा हुआ है। मंडी जिले में गोभड़ता से सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे हवाणी के पास हादसे का शिकार

Jan 17, 2026 - 11:32
 0  65
मंडी से सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त,कई यात्री घायल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    17-01-2026

सिरमाैर जिले के बाद अब हिमाचल प्रदेश में एक और बस हादसा हुआ है। मंडी जिले में गोभड़ता से सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे हवाणी के पास हादसे का शिकार हो गई। 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे। अनुसार चालक को अधिक चोटें आई हैं। जबकि कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकतर यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस सड़क से नीचे लुढ़ककर खेत में जा गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

सभी घायलों को बस से निकालकर उन्हें तुरंत प्रभाव से निजी वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट ले जाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow