हिमाचल में 50.79 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

प्रदेश में नगर निकाय के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश के पंचायतीराज चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं की मजबूत भागीदारी रहेगी। इन चुनाव में 52,349 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

Apr 29, 2026 - 12:19
 0  5
हिमाचल में 50.79 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला, 29 अप्रैल, 2026 

प्रदेश में नगर निकाय के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश के पंचायतीराज चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं की मजबूत भागीदारी रहेगी। इन चुनाव में 52,349 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
प्रदेश में कुल 50,79,048 मतदाता इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेंगे और गांव की सरकार चुनेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। जिलावार आंकड़ों में भी बड़ा अंतर है। कांगड़ा जिला 11.90 लाख मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा चुनावी जिला है, जबकि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाला लाहौल-स्पीति मात्र 25,882 मतदाताओं के साथ सबसे छोटा जिला है।
ग्राम पंचायतों में पांवटा साहिब की भाटावाली पंचायत में सबसे अधिक 4,623 मतदाता हैं, जबकि पूह की पंचायत सुमरा में केवल 178 मतदाता हैं। इतना ही नहीं, भाटावाली के एक वार्ड में 723 मतदाता हैं, जबकि विकास खंड मैहला की पंचायत करियां के वार्ड 8 में सिर्फ 17 मतदाता ही पंजीकृत हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow