मशोबरा ब्लॉक की 11 पंचायतों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन, निर्वाचित हुए प्रधान व उप प्रधान के नतीजे

मशोबरा ब्लॉक की कुल 32 पंचायतों में प्रथम चरण में 11 पंचायतों के चुनाव देर रात संपन हुए । निर्वाचन अधिकारी पंचायत मशोबरा के अनुसार सभी 11 पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन हुए और प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मैंबर के नतीजे घोषित किए गए ।

May 27, 2026 - 16:40
 0  2
मशोबरा ब्लॉक की 11 पंचायतों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन, निर्वाचित हुए प्रधान व उप प्रधान के नतीजे

शिमला 27 मई, 2026 : 

मशोबरा ब्लॉक की कुल 32 पंचायतों में प्रथम चरण में 11 पंचायतों के चुनाव देर रात संपन हुए । निर्वाचन अधिकारी पंचायत मशोबरा के अनुसार सभी 11 पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन हुए और प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मैंबर के नतीजे घोषित किए गए । उन्होने बताया कि बलदेंया पंचायत से प्रधान पूनम और उप प्रधान राजेन्द्र , बलोग पंचायत से प्रधान मनोहर सिंह और उप प्रधान मोहित ठाकुर, भोंट पंचायत से प्रधान विक्रम सिंह और उप प्रधान अजय ठाकुर, चम्याणा से प्रधान लीला वर्मा और उप प्रधान रतन चंद, जुन्गा पंचायत  से प्रधान रामलाल और उप प्रधान ईश्वर दत्त, कोटी पंचायत से प्रतिभा प्रधान और बालकृष्ण  उप प्रधान, मशोबरा पंचायत से भगत राम प्रधान और अश्वनी कुमार उप प्रधान, नाला पंचायत से नारायण दत्त प्रधान और देवी सरन उप प्रधान, नालदेहरा पंचायत से प्रधान कमल दास और उप प्रधान प्रदीप कुमार, पटगैहर पंचायत से प्रधान लता वर्मा और उप प्रधान दिवाकर और पीरन पंचायत से निशा देवी प्रधान और अत्तर सिंह ठाकुर उप प्रधान निर्वाचित हुए ।


उन्होने बताया कि 28 मई को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में 11 पंचायतें और 30 मई को अंतिम चरण के पंचायत में 10 पंचायतों में चुनाव होगें ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow