पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर लौट रहे मां-बेटे पर खुखरी से हमला, पुलिस जांच में जुटी

पंचायत चुनाव को लेकर बैठक के बाद घर लौट रही महिला और उसके बेटे पर एक व्यक्ति द्वारा खुखरी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए हैं। 

May 27, 2026 - 12:56
 0  4
पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर लौट रहे मां-बेटे पर खुखरी से हमला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू 27 मई, 2026 : 

पंचायत चुनाव को लेकर बैठक के बाद घर लौट रही महिला और उसके बेटे पर एक व्यक्ति द्वारा खुखरी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना मनाली के अंतर्गत कलसयोरी नाला में पंचायत चुनाव के संदर्भ में कमला देवी के खोखे में बैठक समाप्त होने के बाद रात 11 बजे कमला देवी व उसका बेटा सूरज अपने घर गौशाल जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में वरुण पुत्र भोला राम निवासी गौशाल आया, जिसने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौच करनी शुरू कर दिया। जब कमला व सूरज ने गाली-गलौच करने का कारण पूछा तो वरुण उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा तथा खुखरी निकाल कर सूरज पर हमला करने लगा। बीच-बचाव करते समय खुखरी के वार से महिला के बाएं हाथ में चोट लगी जबकि बेटे सूरज के गले में भी खरोंच आई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow