मिडल स्कूल धरोट के कुशाग्र ने एनएमएमएस परीक्षा में जिला भर में पहला स्थान किया हासिल  

एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित नेशनल मीन कम मैरिट स्कॉलरशिप (एमएमएमएस)में धरोट मिडल स्कूल के छात्र कुशाग्र वर्मा ने जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल का स्कूल का और अपने परिवार का नाम रोशन किया

Mar 9, 2026 - 16:26
 0  7
मिडल स्कूल धरोट के कुशाग्र ने एनएमएमएस परीक्षा में जिला भर में पहला स्थान किया हासिल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   09-03-2026

एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित नेशनल मीन कम मैरिट स्कॉलरशिप (एमएमएमएस)में धरोट मिडल स्कूल के छात्र कुशाग्र वर्मा ने जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल का स्कूल का और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से कुशाग्र के पिता विकास वर्मा, माता दीपिका ने खुशी जताई है। 

कुशाग्र की स्कूल टीचर रही सरस्वती शर्मा और पूनम शर्मा ने उसे बधाई देते हुए, उज्जवल भविष्य की कामना की है। सरस्वती शर्मा ने बताया कि कुशाग्र वर्मा ने आठवीं कक्षा में यह परीक्षा दी थी। उनके स्कूल के लिए यह गौरव का क्षण  है कि उनके छात्र ने इस परीक्षा में जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

कुशाग्र वर्मा की माता दीपिका ने बताया कि जब कुशाग्र बचपन से ही पढऩे में होशियार रहा है। उसने आठवीं की परीक्षा मिडिल स्कूल धरोट से पूर्ण कर अब नवम कक्षा में सीनियर सेकंडरी स्कूल गुग्गाघाट में प्रवेश लिया। अपने बेटे की इस उपलब्धि से वह खुश हैं। कुशाग्र की छोटी बहन आस्था वर्मा अभी धरोट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow