मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में सामूहिक रूप से अदा की ईद की नमाज

नाहन में  आज ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईदगाह मैदान में अदा की। ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद भी मौजूद रहे

Jun 7, 2025 - 15:44
 0  20
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में सामूहिक रूप से अदा की ईद की नमाज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से पढ़ी ईद की नमाज

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     07-06-2025

नाहन में  आज ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईदगाह मैदान में अदा की। ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए जामा मस्जिद कच्चा टैंक के मौलाना अब्दुल रऊफ ने ईद उल अजहा की सभी को मुबारकवाद दी। उन्होंने कहा कि आज ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई और क्षेत्र प्रदेश और देश की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। 

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए आज का दिन पवित्र कुर्बानी का दिन माना जाता है आज का दिन नबी हजरत इब्राहिम और उनके बेटे की याद में मनाया जाता है। उन्होंने आह्वान किया है कि समाज के सभी लोग देश में आपसी भाईचारा बना रखे ताकि देश में खुशहाली का माहौल बना रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow