ढांग में लुढ़की कार, वाहन में बैठे कुंहट निवासी मोहन सिंह की मौत
पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत गांव कुंहट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया जब घास लेकर लौट रही एक कार सड़क से पीछे की ओर लुढ़कते हुए ढांग में जा गिरी। हादसे के समय मृतक कार के अंदर ही मौजूद था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 नवंबर 2026 को श्री रणदीप चौहान पुत्र श्री अमर सिंह निवासी गांव कुंहट, डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह मोहन सिंह और यशपाल के साथ गाड़ी नंबर HP17B-0718 में अपने गांव कुंहट से घासण में घास लेने गए थे। गाड़ी को यशपाल पुत्र खजान सिंह चला रहा था, जबकि मोहन सिंह चालक के साथ अगली सीट पर बैठा था और शिकायतकर्ता पीछे की सीट पर सवार था।
घास लेकर वापस लौटते समय सुबह करीब 10:30 बजे जब वे कुंहट पहुंचे तो चालक यशपाल ने गाड़ी सड़क पर ही खड़ी कर दी और घास उतारने के लिए नीचे उतर गया। शिकायतकर्ता भी गाड़ी से उतर गया, जबकि मोहन सिंह गाड़ी के अंदर ही बैठा रहा। इसी दौरान अचानक गाड़ी पीछे की ओर चल पड़ी और सड़क से नीचे ढांग में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के अंदर बैठे मोहन सिंह की मौत हो गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चालक द्वारा गाड़ी को असुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया था और हैंडब्रेक नहीं लगाई गई थी। इसी लापरवाही और असावधानी के कारण यह हादसा हुआ।
What's Your Reaction?