रमेश देसाई बने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के निदेशक , क्षेत्र में खुशी का माहौल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश देसाई हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के नए निदेशक मनोनीत किए गए हैं। इस आशय की अधिसूचना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक कांग्रेस के जुझारू नेता और शिलाई के मूल निवासी रमेश देसाई को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का नया निदेशक बनाया गया है

Jan 4, 2025 - 18:44
 0  182
रमेश देसाई बने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के निदेशक , क्षेत्र में खुशी का माहौल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-01-2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश देसाई हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के नए निदेशक मनोनीत किए गए हैं। इस आशय की अधिसूचना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक कांग्रेस के जुझारू नेता और शिलाई के मूल निवासी रमेश देसाई को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का नया निदेशक बनाया गया है। 
इनके साथ ही शिमला जिला के रामपुर से संबंध रखने वाले विकेश चौहान को भी हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का नया  निदेशक मनोनीत किया गया है। रमेश देसाई मूल रूप से शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के शिलाई के रहने वाले हैं और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सबसे करीबियों में से एक है। देर से ही सही मगर रमेश देसाई को उनके कर्तव्य परायणता और ईमानदारी का सिला मिला जिसके चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें एचपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन का डायरेक्टर बनाया गया है। 
गौर हो रमेश देसाई जहां सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेते हैं वही वह हिमालयन यूथ स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब के पूर्व में अध्यक्ष भी रहे हैं। इन दोनों रमेश देसाई चंडीगढ़ में अपना व्यवसाय करते हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक है। रमेश देसाई के निदेशक बनने पर शिलाई क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर सुबह से ही उनको शुभकामनाएं देने वाले का तांता लगा हुआ है।
 हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के नए निदेशक रमेश देसाई ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार व्यक्त किया है। रमेश देसाई ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow