एवीएन स्कूल नाहन में नवाजे मेधावी छात्र , बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को दिए 15-15 हजार का नकद पुरस्कार 

जिला मुख्यालय नाहन के एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल का सेकेण्डरी प्रभाग का पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन हुआ , ज़िसमे पिछले दो शिक्षा सत्रों के ऐकेडेमिक और अन्य पाठ्य सहगामी गतिविधियों के पुरस्कार बांटे गये। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य  के के चन्दोला के अनुसार इस वार्षिक समारोह की मुख्य अतिथि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की ओएसडी डॉ.अनुपम गुप्ता थी , जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा महिमा दत्त और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अधीक्षक विनय सेमवाल बतौर समारोह में विशिष्ट अतिथि शामिल हुए

Jan 7, 2025 - 19:04
Jan 7, 2025 - 19:19
 0  63
एवीएन स्कूल नाहन में नवाजे मेधावी छात्र , बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को दिए 15-15 हजार का नकद पुरस्कार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-01-2025
जिला मुख्यालय नाहन के एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल का सेकेण्डरी प्रभाग का पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन हुआ , ज़िसमे पिछले दो शिक्षा सत्रों के ऐकेडेमिक और अन्य पाठ्य सहगामी गतिविधियों के पुरस्कार बांटे गये। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य  के के चन्दोला के अनुसार इस वार्षिक समारोह की मुख्य अतिथि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की ओएसडी डॉ.अनुपम गुप्ता थी , जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा महिमा दत्त और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अधीक्षक विनय सेमवाल बतौर समारोह में विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती का दीप प्रज्जवलित किया और जमा एक की छात्राओं सरस्वती वंदना पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के .चन्दोला , प्रतिभा चन्दोला ने शॉल टोपी पहनाकार अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने विद्यालय की द्विवार्षिक  प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें  लगभग सभी क्षेत्रों में विद्यालय होनहार विद्यार्थियों के प्रदर्शन का खास ज़िक्र किया गया। उसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें शानदार हिमाचली नाटी के साथ साथ देश भक्ति से ओत प्रोत नाटक ,राजस्थानी लोक नृत्य ,पंजाबी गिद्धा ,नेपाली सामुहिक लोक नृत्य ,शास्त्रीय संगीत पर एकल नृत्य ,मराठी नृत्य प्रस्तुत करके भारत की एकता मेँ अखण्डता की शिक्षा दी गई। 
इस मौके पर मुख्यातिथि ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में जमा दो कक्षा में सम्मानजनक स्थान और बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने के लिए दिव्यांश अग्रवाल, माधव लोहिया, कृपनीत कौर, आस्था सिंघल और इना शर्मा को 15000-15000 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की। इसके अलावा दसवीं कक्षा में हिमाचल में मेरिट प्राप्त करने के लिए अनिका ठाकुर को 10,000 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की गई। इस दौरान दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा चंदोला, रानी संगीता सिंह, डॉ.नवीन गुप्ता, डॉ. श्वेता गुप्ता, अमन सभरवाल, डॉ. मनवीत सभरवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow