राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं घटित होने से व्यापक नुकसान 

राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे व्यापक नुकसान हुआ है। भारी बारिश से रात को खलीनी में मिस्ट चैंबर के पास सडक़ पर पेड़ गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप रही

Aug 14, 2025 - 16:55
 0  80
राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं घटित होने से व्यापक नुकसान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-08-2025

राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे व्यापक नुकसान हुआ है। भारी बारिश से रात को खलीनी में मिस्ट चैंबर के पास सडक़ पर पेड़ गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप रही। शहर में जगह-जगह भारी बारिश से मलबा सडक़ों पर आ गया। 

नाले भी उफान पर हैं, वहीं झंझीड़ी में हरि नंद कॉलोनी में सुखराम शर्मा के घर पर देवदार का सूखा पेड़ गिर गया। 1 वर्ष पहले पेड़ काटने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक मंजूरी नहीं मिली। इससे पेड़ गिर गया। यहां दो से तीन सूख पेड़ और गिरने की कगार पर है। लोगों ने इन पेड़ों को हटाने की मांग उठाई है। चाबा पेयजल योजना में बड़ी मात्रा में गाद आ गई है।

शहर के अपर ढली में भी भूस्खलन हुआ है। इसके साथ ही कनलोग में भी खलीनी-टुटीकंडी बाइपास पर भूस्खलन हुआ है। मुख्यमंत्री आवास ओकओवर के पास भी देवदार का पेड़ गिरा है। मज्याठ में भी भूस्खलन हुआ है। 

पेट्रोल पंप विकासनगर में भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। यहां पेड़ भी गिरा है। आईजीएमसी के पास सर्कुलर रोड पर नाले का पानी और मलबा भर गया है। इससे कुछ गाडिय़ां भी यहां मलबे में दब गई हैं। सडक़ पर आवाजाही ठप हो गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow