नाहन में मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है - राजीव सांख्यान

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी(ना0) नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नगर परिषद नाहन में चुनाव को पूर्ण करने के लिए आज 23 पोलिंग पार्टियों तथा 05 रिर्जव पार्टियों को तृतीय चरण का अभ्यास करने के उपरांत पोलिंग पार्टियों को  पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है तथा सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच चुकी है

May 16, 2026 - 19:02
 0  2
नाहन में मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है - राजीव सांख्यान

नाहन, 16 मई, 2026 : 


रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी(ना0) नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नगर परिषद नाहन में चुनाव को पूर्ण करने के लिए आज 23 पोलिंग पार्टियों तथा 05 रिर्जव पार्टियों को तृतीय चरण का अभ्यास करने के उपरांत पोलिंग पार्टियों को  पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है तथा सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदान 17 मई को प्रातः 7ः00 बजे से सायं 3ः00 बजे तक होगा तथा इसके उपरांत इसी दिन मतों की गणना का कार्य भी किया जाएगा।


उन्होंने नगर परिषद नाहन के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल व वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी उपलब्ध की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow