जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न, रेखा ठाकुर अध्यक्ष जबकि लियाकत अली खान उपाध्यक्ष निर्वाचित

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आज बचत भवन में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम 1994 का अनुसरण करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी 18 जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की।

Jul 10, 2026 - 17:18
 0  8
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न, रेखा ठाकुर अध्यक्ष जबकि लियाकत अली खान उपाध्यक्ष निर्वाचित
यंगवार्ता न्यूज चम्बा, 10 जुलाई, 2026 : 
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आज बचत भवन में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम 1994 का अनुसरण करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी 18 जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा और जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद महेश चंद ठाकुर भी बैठक में मौजूद रहे। जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर बयाणा वार्ड से रेखा ठाकुर को निर्वाचित घोषित किया गया। रेखा ठाकुर के पक्ष में 10 मत पड़े जबकि जियूँता वार्ड से मीनाक्षी कपूर को 8 मत प्राप्त हुए।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर सरोल वार्ड से लियाकत अली खान उपाध्यक्ष को निर्वाचित घोषित किया गया। लियाकत अली खान को 10 मत जबकि गैहरा वार्ड से सुनील दत को 8 मत प्राप्त हुए। मतगणना और निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलवाई।
उपायुक्त ने नवनिर्वावित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्बा जिला के विकास में सभी जिला परिषद सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow