रोनहाट हेलीपैड के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 60 बोतल शराब व 96 बोतल बीयर बरामद
शिलाई क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिलाई 29 मई, 2026 :

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को थाना शिलाई प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ रोनहाट हेलीपैड के समीप सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार (नंबर HP34C-5900) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब और बीयर बरामद की गई।
पुलिस ने कार में सवार राकेश निवासी गांव रिणोई, डाकघर लोजा मानल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से 5 पेटी देशी शराब मार्का “नाटी नं. 1” की कुल 60 बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा 4 पेटी MEAKINS 10,000 बीयर की 48 बोतलें तथा 4 पेटी TUBORG Premium Beer की 48 बोतलें भी बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
What's Your Reaction?