रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी  

हिमाचल प्रदेश में दो दिन साफ रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने फिर करवट बदली है। गुरुवार दोपहर बाद से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी

Mar 26, 2026 - 20:11
 0  6
रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-03-2026

हिमाचल प्रदेश में दो दिन साफ रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने फिर करवट बदली है। गुरुवार दोपहर बाद से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस बीच शाम तक अटल टनल और जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। 

माैसम बदलने से जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोनों जिलों में 50 से अधिक सड़कें अभी बंद चल रही हैं। वहीं शिमला में भी गुरुवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 और 27 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं 28 और 31 मार्च कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि 29 और 30 मार्च कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 28 से 31 मार्च तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 1 अप्रैल को भी उच्च व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। विभाग की ओर से विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 3 से 9 अप्रैल तक के समप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow