लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,पांच लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल
न्यूज़ एजेंसी - श्रीनगर 07-04-2026
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मॉड्यूल के पकड़े जाने के संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
पिछले कई हफ्तों से चल रहे एक अभियान के दौरान पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बाहर से लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों पिछले एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहे थे।
सूत्रों ने बताया, “दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस मॉड्यूल के और सदस्यों को पकड़ने के लिए उत्तरी भारत के कई हिस्सों में छापेमारी की गई। इस दौरान कुछ और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।” अधिकारियों ने बताया कि यह मॉड्यूल सक्रिय आतंकवादियों को आने-जाने की सुविधा, रहने की जगह और आर्थिक मदद मुहैया करा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
What's Your Reaction?




