लोहा भलावग के जंगल में लगी भीषण आग, करीब 25 हेक्टेयर वन संपदा के नुकसान होने का अनुमान
जुन्गा क्षेत्र के लोहा और भलावग जंगल में बीते सांय भीष्ण आग लगने से अमूल्य वन संपदा को नुकसान हुआ है । हालांकि वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने में दिनराम डटे हुए हैं । जिनके प्रयासों से जंगल में एक तरफ से लगी आग पर फायर लाईन बनाकर काबू पा लिया गया है
शिमला 29 मई, 2026 :
वन रैंज अधिकारी ने बताया कि गर्मियों के मौसम में कुछ शरारती तत्व जानबूझ कर जंगल में आग लगाते हैं जिससे जहां वनों की अमूल्य संपदा नष्ट हो जाती है वहीं पर जंगल में रहने वाले असंख्य जीव जंतु भी आग की चपेट में आकर जल जाते हैं । इसके अतिरिक्त पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है । उन्होने ग्रामीण परिवेश के लोगों से आग्रह किया कि वह भी वनों को आग से बचाने में अपना रचनात्मक सहयोग दें ताकि वन संपदा को आग से बचाया जा सके । उन्होने लोगों से यह भी आग्रह किया कि शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाए ।
वन खंड अधिकारी वीना कश्यप, फोरेस्ट गार्ड कुश्ल शर्मा, लब्बू राम, सुनील कुमार व कोटी रैंज के सभी वन मित्र आग बुझाने के कार्य में डटे हैं ।
What's Your Reaction?



