वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित
वन विभाग की ओर से आज 2 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत Nature park Amb wala mein कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन का संयुक्त प्रोजेक्ट रहा।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 2 अक्टूबर:
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जंगलों का संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
वन विभाग की ओर से आर.ओ. जयपाल एवं हरजीत सिंह ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?


