हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के 150 रेस्ट हाउस की ऑनलाइन हो सकेगी बुकिंग

हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने प्रदेश के 150 वन विश्राम गृहों (रेस्ट हाउस) को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोल दिया है। अब पर्यटक इन रेस्ट हाउस की बुकिंग वेबसाइट hpecotourism.com पर कर सकेंगे। अभी तक कुछ सर्किल में यह सुविधा थी। विभाग का दावा है कि इन रेस्ट में होटल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

May 29, 2026 - 13:27
 0  39
हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के 150 रेस्ट हाउस की ऑनलाइन हो सकेगी बुकिंग

शिमला 29 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने प्रदेश के 150 वन विश्राम गृहों (रेस्ट हाउस) को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोल दिया है। अब पर्यटक इन रेस्ट हाउस की बुकिंग वेबसाइट hpecotourism.com पर कर सकेंगे। अभी तक कुछ सर्किल में यह सुविधा थी। विभाग का दावा है कि इन रेस्ट में होटल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 
प्रदेश में वन विभाग के कुल 450 रेस्ट हाउस हैं, जिनमें से पहले चरण में 150 रेस्ट हाउस को ईको टूरिज्म के तहत विकसित किया गया है। विभाग के अनुसार इस पहल से प्रदेश में ईको टूरिज्म को नई गति मिलेगी। वन विभाग ने इन रेस्ट हाउसों के संचालन, रखरखाव और नियमों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) को सौंपी है।
 
वहीं कमरों की बुकिंग तय दरों पर होगी, हालांकि पर्यटकों की मांग और सीजन के अनुसार संबंधित डीएफओ को किराया बढ़ाने का अधिकार भी दिया गया है।  मुख्य अरण्यपाल शिमला के. थिरुमल ने बताया कि वन विभाग ने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेस्ट हाउसों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा है, ताकि आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow