हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में लागू होगी 'अल्फा पैडागोजी', प्राथमिक शिक्षा के सुधार के लिए 'देवी संस्थान' के साथ 3 साल का समझौता

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर के बच्चों के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए अब आधुनिक 'अल्फा पैडागोजी' शिक्षण पद्धति को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है

Jul 25, 2026 - 19:49
 0  4
हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में लागू होगी 'अल्फा पैडागोजी', प्राथमिक शिक्षा के सुधार के लिए 'देवी संस्थान' के साथ 3 साल का समझौता

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 25 जुलाई, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर के बच्चों के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए अब आधुनिक 'अल्फा पैडागोजी' शिक्षण पद्धति को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने लखनऊ स्थित 'देवी संस्थान' के साथ तीन वर्षों के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा करते हुए हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2023 में 'देवी संस्थान' के सहयोग से सोलन और शिमला जिलों के कुछ चुनौतीपूर्ण ब्लॉकों में प्रायोगिक (Pilot) आधार पर 'अल्फा पैडागोजी' की शुरुआत की गई थी। इसके सकारात्मक और उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए इसे पहले 6 जिलों में और अब प्रदेश के सभी 12 जिलों के प्राथमिक स्कूलों में विस्तारित किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रथम चरण में यह समझौता 3 वर्षों की अवधि के लिए एक 'वन-टाइम' पहल के रूप में किया गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छोटे बच्चों के लिए शिक्षण प्रक्रिया को तनावमुक्त, सहज और आनंददायक बनाना है ताकि बुनियादी स्तर (FLN) पर शिक्षा का स्तर सुधर सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में आवश्यकता महसूस हुई तो इस समझौते को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow