वामन द्वादशी पर नाहन में माहौल भक्तिमय, ऐतिहासिक शहर नाहन में वामन द्वादशी पर निकली भव्य शोभायात्रा

वामन द्वादशी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शहर नाहन में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर में आज भव्य शोभा यात्रा निकाली  गई। इस दौरान शहर का माहोल भक्तिमय हो गया और भगवान वामन के जयकारों से गूंज उठा।इस शोभायात्रा में शहर के प्रमुख 9 मन्दिरों से देव पालकियां पहुंचती है।

Sep 23, 2026 - 19:24
 0  28
वामन द्वादशी पर नाहन में माहौल भक्तिमय, ऐतिहासिक शहर नाहन में वामन द्वादशी पर निकली भव्य शोभायात्रा
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 सितंबर :

वामन द्वादशी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शहर नाहन में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर में आज भव्य शोभा यात्रा निकाली  गई। इस दौरान शहर का माहोल भक्तिमय हो गया और भगवान वामन के जयकारों से गूंज उठा।इस शोभायात्रा में शहर के प्रमुख 9 मन्दिरों से देव पालकियां पहुंचती है।

 परम्परा अनुसार अलग-अलग मंदिरों से पहुंचने वाली सभी देव पालकियां शहर के ऐतिहासिक बड़ा चौक में  इकठी होती है जहां भगवान जगन्नाथ के मंदिर परिसर में इन देव्पलतियों का प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया  जिसके बाद बाद यहाँ से सभी पालकियां एक साथ पक्का टैंक स्तिथ मेला स्थल पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं एक साथ विभिन्न मंदिरों से पहुंची देव पालकियों के दर्शन कर पाते है।

तहसीलदार नाहन उपेंद्र तोमर ने कहा कि सालों पुरानी परंपरा को निभाते हुए नाहन शहर में इस मेले का आयोजन कर निभाया जा रहा है और सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन शहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने नाहन शहर वासियों को वामन द्वादशी मेले की भी बधाई दी और कहा कि लोगो की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाते है ताकि लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़ा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />