जिला स्तरीय खेलों में नाहन शमशेर स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अब प्रदेश स्तर पर जिला का करेंगे नेतृत्व

नाहन के शमशेर स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। पांवटा साहिब के तारूवाला में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल और टेबल टेनिस में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फुटबॉल में टीम ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Sep 23, 2026 - 19:26
 0  24
जिला स्तरीय खेलों में नाहन शमशेर स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,  अब प्रदेश स्तर पर जिला का करेंगे नेतृत्व
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 सितंबर : 
 नाहन के शमशेर स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। पांवटा साहिब के तारूवाला में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल और टेबल टेनिस में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फुटबॉल में टीम ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

 शमशेर स्कूल नाहन की प्रिंसिपल कुसुम लता कौशल ने बताया कि पांवटा साहिब के तारूवाला में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में नाहन के शमशेर स्कूल के 16 छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैंडबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया वहीं फुटबॉल में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।  इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />