सौहार्द के रंग भर रहे मुस्लिम कारीगर , दशहरा पर्व के लिए रावण मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाने में जुटे कारीगर
दशहरा पर्व को लेकर ऐतिहासिक शहर नाहन में नगर परिषद द्वारा चौगान मैदान में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार किया जा रहे हैं। खास बात यह है कि नाहन में मुस्लिम कारीगरों द्वारा ही दशकों से यह पुतले बनाए जा रहे हैं जो शहर में आपसी सौहार्द के भी रंग भर रहे है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे के दिन चौगान मैदान में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के दहन के बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 28-09-2025
What's Your Reaction?



