उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा कर पंचायत चुनावों से संबंधित तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा पंचायत चुनावों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

May 20, 2026 - 14:09
 0  4
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा
चम्बा 20 मई, 2026 : 
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा कर पंचायत चुनावों से संबंधित तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा पंचायत चुनावों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
 उपायुक्त में कहा कि बैलेट पेपर लिखने के कार्य को तीव्रता के साथ पूर्ण करते हुए कार्य की गुणवत्ता तथा शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मैहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में जाकर बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैहला में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मैहला डॉक्टर बशीर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाया कि विकास खंड मैहला में बेल्ट पेपर लिखने का कार्य 19 मई से आरंभ किया गया है तथा इसे 22 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow