विज्ञान और गणित दिवस आयोजित मॉडल मेकिंग में वैशाली ने झटका प्रथम स्थान

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में क्लस्टर स्तर पर विज्ञान और गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित विषय में रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग,  राजकीय उच्च पाठशाला ददास , राजकीय माध्यमिक पाठशाला धलेउ , राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला चियोग के विद्यार्थियों ने विज्ञान व गणित विषय के मॉडल बनाकर एक प्रदर्शनी लगाई गई

Mar 19, 2026 - 20:07
 0  5
विज्ञान और गणित दिवस आयोजित मॉडल मेकिंग में वैशाली ने झटका प्रथम स्थान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-03-2026
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में क्लस्टर स्तर पर विज्ञान और गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित विषय में रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग,  राजकीय उच्च पाठशाला ददास , राजकीय माध्यमिक पाठशाला धलेउ , राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला चियोग के विद्यार्थियों ने विज्ञान व गणित विषय के मॉडल बनाकर एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त विज्ञान और गणित विषय पर ओलंपियाड तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
मॉडल मेकिंग के वरिष्ठ वर्ग में नवी कक्षा की छात्रा वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि नवी कक्षा की छात्रा प्रेरणा ने द्वितीय व दसवीं कक्षा की छात्रा कशिश ने तृतीय स्थान पर रही। मॉडल मेकिंग के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के अरनव ने प्रथम , धलेउ स्कूल की इशानी ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला ददास के सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गणित ओलंपियाड में छठी क्लास की प्रेरणा, सातवीं कक्षा की पलक, आठवीं कक्षा   के आदित्य और  नवी कक्षा की वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ओलंपियाड में छठी कक्षा की इशिका , सातवीं कक्षा का कुशाग्र , आठवीं कक्षा का आदित्य नेगी और नवी कक्षा की प्रेरणा  ने प्रथम स्थान पर रही। 
इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा प्राथमिक पाठशाला  चियोग के पांचवी कक्षा के छात्र सूर्यांश को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान व गणित का युग है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय के डर को भूलकर इन विषयों में रुचि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से भविष्य में सभी विषयों से संबंधित प्रतियोगिताएं क्लस्टर स्तर पर विद्यालय में क्रमशः आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगम पाठशाला तथा स्थानीय पाठशाला के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow