कांग्रेस आर और कांग्रेस पी यानी कांग्रेस राहुल और कांग्रेस प्रियंका के देश और प्रदेश में बन चुके अलग धड़े : वर्मा 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि को कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार किस बात का जश्न मना रही है ? क्या सीमेंट महंगा करने का

Dec 5, 2024 - 14:43
Dec 5, 2024 - 15:10
 0  26
कांग्रेस आर और कांग्रेस पी यानी कांग्रेस राहुल और कांग्रेस प्रियंका के देश और प्रदेश में बन चुके अलग धड़े : वर्मा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-12-2024

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि को कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार किस बात का जश्न मना रही है ? क्या सीमेंट महंगा करने का? या क्या स्टाम्प ड्यूटी महंगा करने का? हिमाचल टूरिज्म के होटल बंद होने का? क्या इन होटलों को अपने चहेतों को देने की तैयारी का? 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल ठगों का टोला, यह लोग जहां भी जाते हैं वहां जनता को केवल ठगने का काम करते हैं। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से केवल मात्र जनता ठगा महसूस कर रही है, हिमाचल प्रदेश में अगर किसी को लाभ मिल रहा है तो वह केवल मुख्यमंत्री के दोस्त यारों को मिल रहा है। 

सुनने में आया कि हिमाचल प्रदेश में निगम और बोर्ड कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनने हैं और इसके लिए कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री की परिक्रमा कर रहे है इसे स्वयं पता लगता है कि मुख्यमंत्री और उनके संगठन में किसी प्रकार का तालमेल नहीं है। उन्होंने कहा की कांग्रेस आर और कांग्रेस पी यानी कांग्रेस राहुल बाबा और कांग्रेस प्रियंका वाड्रा गांधी के देश और प्रदेश में अलग धड़े बन चुके हैं। 

कांग्रेस पार्टी को यही समझ नहीं आता कि किसी नेता के साथ चले। हिमाचल में भी यही हाल है कांग्रेस एक विभाजित राजनीतिक दल है जिसका कोई मुख्य नहीं, और मुख्यमंत्री एवं उनके मित्रों की कहानी तो आप सभी जानते ही है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के मित्रों के लिए किसी भी प्रकार की कमी छोड़ी ही नहीं गई है। 

मुख्यमंत्री परिक्रमा करो और मन चाहे फल पाओ कुछ इसी प्रकार की कहानी हिमाचल प्रदेश में चल रही है। कांग्रेस के नेताओं को हिमाचल प्रदेश की यथा स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है, हिमाचल प्रदेश में जनता परेशान है, अस्पताल में सुविधा मिल नहीं रही है, कर्ज बढ़ता चला जा रहा है पर मुख्यमंत्री एवं उनका साम्राज्य केवल मात्र गहरी निद्रा में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow