विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण कर सोलंकी ने बच्चों का जांचा बौद्धिक स्तर  

नाहन के विधायक अजय सोलंकी जी ने शिक्षा खंड नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण में विधायक ने जहां विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया

Sep 15, 2025 - 20:08
 0  15
विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण कर सोलंकी ने बच्चों का जांचा बौद्धिक स्तर  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    15-09-2025

नाहन के विधायक अजय सोलंकी जी ने शिक्षा खंड नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण में विधायक ने जहां विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। 

वहीं विधायक महोदय  कक्षावार बच्चों से रूबरू हुए और उनका  बौद्धिक स्तर भी जांचा। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं द्वारा गठित स्कूल बैंड का भी निरीक्षण किया। विधायक अजय सोलंकी ने  10वीं और 12वी के बच्चों से विशेष बातचीत कि और सफल जीवन के लिए बच्चों का मार्गदर्शन भी किया। 

इस मौके पर विधायक महोदय ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों और बच्चों के उच्च बौद्धिक स्तर के लिए विधायक ने प्रधानाचार्य ओर समस्त स्टाफ की पुरजोर प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow